सक्ती

सक्ती शहर की बेटी प्रांजल राजपूतानी बनी जुंबा इंस्ट्रक्टर

सक्ती ‌।‌ कहते हैं अगर इरादे मजबूत हो तो कोई सपना अधूरा नहीं रहता छत्तीसगढ़ के छोटे से शहर सक्ती की रहने वाली प्रांजल राजपूतानी है साबित कर दिखाया है उन्होंने देश की नामी कंपनी एनटीपीसी की स्थानीय नौकरी छोड़कर एक साहसी फैसला लिया अपने शहर के विकास और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का आज वह एक अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस प्राप्त जुंबा इंस्ट्रक्टर है और सक्ती में अपनी खुद की डांस स्टूडियो चला रही है

अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि
प्रांजल ने जुंबा की अधिकारी ट्रेनिंग लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का ZIN सर्टिफिकेट हासिल किया जो की उन्हे स्टेप्स टू रिदम डांस ऐंड फिटनेस झारसुगुड़ा में दिनांक  8/09/25 के प्राप्त हुआ यह प्रमाणपत्र जुंबा क्लास लेने के लिए उनकी काबिलियत प्रदर्शित करता है।

सक्ती को बनाना चाहती है फिटनेस का केंद्र
प्रांजल ने सक्ती में खुद के डांस स्टूडियो की स्थापना सन 2021 में किया था जहां पर नियमित रूप से क्लासेस लेती थी महिलाएं बच्चे बूढ़े एवं वरिष्ठ नागरिक भी बढ़-चढ़कर डांस सिखते थे लेकिन अब प्रांजल का मानना है की फिटनेस केवल शरीर नहीं बल्कि आत्मा और मानसिक स्थिति को भी सशक्त बनाती है इसलिए वह अब जुंबा की भी क्लासेस लगाने वाली है

महिला सशक्तिकरण की मिसाल
प्रांजल की यह यात्रा उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो पारंपरिक रास्तों से हटकर कुछ अलग करना चाहती है उन्होंने यह दिखाया है कि छोटा शहर की महिलाएं भी बड़े सपने देख सकती हैं और उन्हें सरकार भी कर सकती है अगर आत्मविश्वास और संकल्प हो।

“मैं चाहती थी कि मेरे शहर को भी बड़े शहरों जैसी सुविधाओं का लाभ मिले इसलिए यह मैंने कदम उठाया फिटनेस और डांस मेरे लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं बल्कि सेवा है” – प्रांजल राजपूतानी