भाजपा जिला कार्यालय सक्ती मे आज 9 सितंबर को होगी कार्यशाला


भाजपा पूरे देश भर में नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रुप मे मनाई जाएगी
सक्ती – भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती का 9/9/25 को दोपहर 2:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय सक्ती मे कार्यशाला का आयोजन किया गया है भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप मे गुरुपाल सिंह भल्ला ( भाजपा जिला संगठन प्रभारी सक्ती ) टिकेश्वर गबेल ( जिलाध्यक्ष भाजपा सक्ती) कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चांपा लोकसभा, श्रीमती विद्या सिदार (प्रदेश मंत्री भाजपा छ ग ) द्रौपदी कीर्तन चंद्रा (अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती) का मार्गदर्शन प्राप्त होगा । जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने मंडल में निवासरत समस्त राष्ट्रीय /प्रदेश पदाधिकारी/मोर्चा, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय /प्रदेश पदाधिकारी/ सांसद /विधायक/पूर्व सांसद/पूर्व विधायक /जिला पदाधिकारी/मोर्चा के जिलाध्यक्ष/प्रकोष्ठों के जिला संयोजक/जिलापंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष/जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/ नगरीय निकाय के महापौर, नेता प्रतिपक्ष/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष/ पार्षद गण /मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री/जिला व मंडल के सेवा पखवाड़ा टोली को कार्यशाला मे उपस्थित होने का आग्रह किया है।


