सक्ती
ग्राम भारती जिला समिति सक्ती के जिला अध्यक्ष बने आचार्य राजेंद्र महाराज

सक्ती। सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ की योजना से ग्राम भारती जिला समिति सक्ती की बैठक मालखरौदा , पिहरीद में संपन्न हुई , बैठक में सक्ती जिला के अध्यक्ष चयन करने पर विचार विमर्श किया गया , जिसमें सर्वसम्मति से आचार्य राजेंद्र महाराज को अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया । संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य राम अवतार अग्रवाल द्वारा प्रस्ताव रखा गया , जिसे सर्वसम्मति से ओंकार की ध्वनि के साथ सभी ने स्वीकृति प्रदान की ।
आचार्य राजेंद्र महाराज ने जिले के सभी पदाधिकारी से आग्रह के साथ अपने विचार रखे की सभी मिलकर , संस्थान और विद्या भारती की योजना को विद्यालयों के माध्यम से साकार करेंगे । जिला समन्वयक धर्मेंद्र तिवारी द्वारा आभार ज्ञापित किया गया ।


