3 सितंबर को स्टार दुर्गा उत्सव समिति ने किया झंडा पूजन, 40 में वर्ष में भी भव्य रूप में विराजमान होगी मां

पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है स्टार दुर्गा पूजा

सक्ती – विगत 39 वर्षों से से निरंतर सक्ती शहर के गुरुद्वारा के पास स्टार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि पर्व पर भव्य दुर्गा पूजन का आयोजन किया जा रहा है,इस वर्ष भी 22 सितंबर से नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गे की स्थापना की जाएगी, इसके लिए भव्य एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जाएगा,उपरोक्त दुर्गोत्सव आयोजन के लिए 3 सितंबर 2025 को स्टार दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों ने पहुंच कर वहां झंडा पूजन किया, तथा मां दुर्गा की आराधना करते हुए आने वाले नवरात्रि पर्व पर उन्हें फिर से यहां विराजने का आव्हान किया,इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे तथा समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरे उत्साह के साथ इस वर्ष भी स्टार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा, उल्लेखित हो की सक्ती शहर की स्टार दुर्गा पूरे प्रदेश में अनूठी एवं प्रसिद्ध है तथा यहां का पंडाल अपने आप में एक मिसाल है। इस वर्ष भी माई का खजाना रखा जाएगा जिसमें भाग्यशाली विजेता को पुरस्कार प्राप्त होगा।


