सक्ती

सक्ती में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में पुतला दहन किया

सक्ती में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में पुतला दहन किया kshititech

सक्ती – भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के नेतृत्व में आक्रोश रैली जिला स्तरीय सक्ती में निकाला गया। बीते दिनों कांग्रेस-आरजेडी की तथाकथित “वोट अधिकार यात्रा” के मंच से देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ अपनी आवाज उठाया गया। साथ नारे बाजी के साथ कांग्रेस और आरजेडी नेताओं का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। सभी नेताओं ने इस प्रकार की अभद्र भाषा और अनुचित व्यवहार की कड़ी निंदा किया। और राजनीति में विपक्ष को अपनी बातों को लोकतान्त्रिक तरीके से रखने में कोई आपत्ति की बात नहीं, लेकिन इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियाँ कभी भी स्वीकार्य नहीं हैं। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा ने शांतिपूर्ण और संगठित रूप से अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल, भाजपा जिला मंत्री व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, भाजपा जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल, गगन जयपुरिया, उमा राठौर,अरुण शर्मा रवि पटेल, अभिषेक शर्मा, संजय अग्रवाल चिराग अग्रवाल, सोनू जायसवाल, प्रकाश साहू,लाखन नामदेव,अनुराग,गजेंद्र राठौर, मनोज सोनी,राजकमल राठौर, नूतेश साहू, सूरज देवांगन,परमेश्वर साहू  सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकतागण मौजूद रहे।