सक्ती
लीनेस चेयरपर्सन ने नेत्र परीक्षण शिविर का किया आयोजन

सक्ती । आल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी एम -1 संपदा सक्ती की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लीनेस लता नायक ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट नेत्र परिक्षण के तहत नारायण सागर रोड में स्थित नीरज नेत्र परीक्षण केन्द्र में लोगों का नेत्र जांच करवाया। जरुरत अनुसार आई ड्रॉप, चश्मा दे आंखों को सुरक्षित रखने का सुझाव दिया गया एवं मरने उपरांत नेत्रदान हेतु लोगों को जागरूक किया विशेष सहयोग लीनेस मंजू जायसवाल ने किया । इस अवसर पर लीनेस अध्यक्ष अल्का कंवर डिस्ट्रिक्ट एक्जक्यूटिव आफिसर लीनेस शालू पाहवा, डिस्ट्रिक्ट प्रसासनिक सह सचिव अनीता सिंह, पू्र्व अध्यक्ष विजया जायसवाल,रामकुवंरसाहू, मीरा देवांगन, विनीता जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


