क्रूरता पूर्वक पशु परिवहन करने वाले दो आरोपियों को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

डभरा – डभरा क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात आरोपियों द्वारा एक पिकअप वाहन में 11 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरकर परिवहन किया जा रहा था। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही डभरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, किंतु पुलिस को देखकर आरोपी वाहन को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
उक्त घटना पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डभरा पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आज दिनांक 23 अगस्त 2025 को डभरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई जब प्रकरण के दोनों आरोपी:
साहिल खान पिता स़फीक खान, निवासी – गुमला, झारखंड चेतन कुमार साहू पिता भगऊ साहू, निवासी – ग्राम चांटीपाली, थाना डभरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। डभरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि पशुओं के साथ क्रूरता या अवैध परिवहन संबंधी कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


