सक्ती
अवैध रूप से देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ परिवहन करने वाले आरोपी के विरुद्ध हसौद पुलिस की कार्यवाही


हसौद – क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए दिनांक 19.08.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रनपोटा तरफ से मोटर साइकिल क्रमांक 11ma9249 मे सवार व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है की सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी कार्तिक राम जाटवर को गिरफ्तार किया गया तथा 30 पाव रोमियो देशी शराब कुल 5.400 लीटर कीमत: ₹2400/-
05 पाव जम्मू स्पेशल विस्की कुल 900 एम.एल. कीमत:₹600/-एवं काला रंग का डिस्कवर क्रमांक cg11ma9249 कीमत’₹15000/- जुमला कीमत:₹18000/- को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 19.08.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।


