सक्ती
जिला हॉस्पिटल में महिला ने दिया तीन स्वास्थ्य बच्चियों को जन्म

बिर्रा – जिला हॉस्पिटल जांजगीर में आज सुबह एक महिला ने तीन स्वस्थ्य बच्चियों को जन्म दिया है।महिला की तीनों बच्चिया आपरेशन से हुआ है। अब जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम कमरीद की रहने वाली एक महिला ललिता रात्रे को पेट दर्द होने पर आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर खुशबू कश्यप के मार्गदर्शन पर आपरेशन किया गया। जहां तीनो बच्चियों को जन्म हुआ। तीनों बच्चों के ऑपरेशन में डॉक्टर निलेश ठाकुर,मेघा सिस्टर, सावित्री साहू, सभी के सहयोग से सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ। तीनों बच्चों को किलकारी से जिला अस्पताल में खुशी का माहौल है। वहीं परिजनों में भी खुश हैं।


