सक्ती

प्रधान पाठक को DEO ने जारी किया नोटिस, सरकारी स्कूल के बच्चों से बनवा रहे थे गिट्टी का मसाला

जांजगीर चांपा   जांजगीर चांपा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने पिताम्बर कुर्रे प्रधान पाठक शासकीय प्राथ. शाला डमराखुर्द बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चांपा छ.ग. को कारण बताओ सूचना जारी की है, सूचना में बताया गया है कि दिनांक 18.08.2025 को आपके द्वारा संस्था के विद्यार्थियो से सीमेंट गिट्टी का मसाला बनवाते हुए सोशल मिडिया में विडियो वायरल हुआ है। इस प्रकार से कार्य कराया जाना कदाचरण की श्रेणी में आता है एवं विभाग की छवि धुमिल हुई है,आपका उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरित है। अतः इस संबंध में अपना जवाब आज ही प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जवाब संतोष जनक नहीं होने की स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।