रेड क्रॉस और जनभागीदारी समिति के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

सक्ती- शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में आज पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में कार्यक्रम आरम्भ हुआ। कलेक्टर द्वारा सभी स्टाफ और छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाया गया।तत्पश्चात महाविद्यालय में पौधरोपण की शुरुआत कलेक्टर महोदय द्वारा महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर पौधा लगाकर किया गया। चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति प्रकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि राम सिंह सिदार सदस्य गीता जायसवाल दानदाता सदस्य और प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ द्वारा पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान रैली और नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चेतन साहू, प्रकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि, राम सिंह सिदार सदस्य,गीता जायसवाल दानदाता सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती,क्रान्ति कुमार भारतीय जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर पूजा के साथ हुई। प्रो. महेंद्र यादव द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।तत्पश्चात स्वागत की कड़ी में संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. डी पी पाटले द्वारा कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का पुष्प गुच्छ और बैच लगाकर स्वागत किया गया।चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति का स्वागत प्राचार्य द्वारा ,प्रकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि का स्वागत प्रो. अजय देवांगन, राम सिंह सिदार का स्वागत प्रो शत्रुघन अनंत द्वारा , प्राचार्य डॉ. डी पी पाटले का स्वागत प्रो. ऋतू पटेल रेड क्रॉस प्रभारी ,गीता जायसवाल दानदाता सदस्य का स्वागत प्रो. हेमपुष्पा चंद्रा द्वारा, प्रो. डॉ शकुंतला राज का स्वागत प्रो. ललित सिंह द्वारा किया गया ।समस्त प्राध्यापक साथियों का स्वागत छात्र छात्राओं द्वारा बैच लगाकर किया गया। प्रो. ऋतु पटेल द्वारा रेड क्रॉस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रो. डॉ शकुंतला राज ने भी रेड क्रॉस में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया ।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को बिट्टू प्रभात यादव संध्या चौहान लोकेश सत्येंद्र बरेठ,प्रियांशु गुरुप्रसाद, प्रिया मैत्री किशन राठौर आदि जिसने पौधरोपण में अपना श्रमदान दिया था उनको कलेक्टर महोदय द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मंच संचालन किया गया।आभार प्रदर्शन प्रो. ऋतु पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. महेंद्र यादव, प्रो. सीमा साहू, प्रो. डॉ हरिशंकर रजक, प्रो. यज्ञ राठिया, प्रो. डॉ. श्रुति तिवारी, प्रो. डॉ. टी पी टंडन, प्रो. जी एस मैत्री, पल्लवी प्रधान, प्रो. डॉ. ज्योति कुशवाहा, प्रो. डॉ. विद्या राय सागर, प्रो. सविता चंद्रा, प्रो. संतोष जांगड़े, प्रो. मनोज कुमार जायसवाल सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।