छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठनसक्ती की विद्या सिदार को भी मिली नई कार्यकारिणी में जगह

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान हो गया है. नई टीम में नए चेहरों को स्थान दिया गया है.बता दें कि किरण सिंहदेव की नई टीम को लेकर चर्चा कई दिनों से सरगर्म थी. जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काबिज हुए थे, तब से वे अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में सक्ती की कद्दावर भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार को भी नई कार्यकारिणी में जगह मिली है। सिंहदेव की नई टीम में विद्या सिदार को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह रूपकुमारी चौधरी को उपाध्यक्ष, रंजना साहू उपाध्यक्ष, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपाध्यक्ष, नवीन मारकंडे महामंत्री ,अमित साहू मंत्री, हर्षिता पाण्डेय मंत्री, अशोक बजाज कार्यालय मंत्री, अमित चिमनानी प्रवक्ता, नलिनीश ठोकने प्रवक्ता, हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक बनाया गया है।