सक्ती

हर घर तिरंगा कार्यक्रम: बिहान कैडर्स की महिलाओं द्वारा तिरंगा मेहंदी, संगीत, कविता, भाषण, रंगोली, स्वच्छता शपथ और तिरंगा रैली निकाली गई

हर घर तिरंगा कार्यक्रम: बिहान कैडर्स की महिलाओं द्वारा तिरंगा मेहंदी, संगीत, कविता, भाषण, रंगोली, स्वच्छता शपथ और तिरंगा रैली निकाली गई kshititech

सक्ती – कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ  वासु जैन के निर्देशन में जिले के विभिन्न गांवों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छुहीपाली में आज सदभावना महिला संकुल संगठन, गोबरा के द्वारा कलस्टर स्तरीय “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलस्टर पदाधिकारी  दुजकुमारी, अनुसुईया चन्द्रा, एफएलएफआरपी द्रोपती सिदार, नर्मदा चन्द्रा, विभाकांत, शकुन्तला, लक्ष्मी नेताम, पोषण बी.आर.पी. रोहणी लक्ष्मे, बैंक मित्र रूकमणी सिदार, संजू सिदार, सुलोचना, प्रियंका रात्रे, ममता चन्द्रा, विरेन्द्र अजय, मीना टण्डन, कंजल आदित्य एवं अन्य बिहान कैडर्स के द्वारा रंगोली, तिरंगा रैली, स्वच्छता शपथ, सेल्फी, तिरंगा कविता, भाषण एवं संगीत, तिरंगा विक्रय, तिरंगा मेंहदी गतिविधियाँ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहान कैडर्स व पदाधिकारियों  व ग्रामीणों द्वारा सहभागिता देकर सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संपादित किया गया।