सक्ती

बिहान महिला समूह की दीदियों द्वारा रैली निकालकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

छपोरा – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत क्लस्टर छपोरा में बिहान महिला समूह की दीदियों के द्वारा रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुवे आमजन को जागरूक किया गया और सभी लोगों से इस अभियान मे बढ़ चढ़ कर शामिल होने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिहान महिला समूह की दीदिया, स्कूली छात्र छात्राएं और ग्रामीणजन उपस्थित थे।