सक्ती

हर घर तिरंगा कार्यक्रम: बिहान कैडर्स की महिलाओं द्वारा रंगोली, स्वच्छता शपथ और तिरंगा रैली निकाली गई

हर घर तिरंगा कार्यक्रम: बिहान कैडर्स की महिलाओं द्वारा रंगोली, स्वच्छता शपथ और तिरंगा रैली निकाली गई kshititech

किरारी – कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ  वासु जैन के निर्देशन में जिले के विभिन्न गांवों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत किरारी में आज निर्मल महिला संकुल संगठन के द्वारा रंगोली, स्वच्छता शपथ और तिरंगा रैली का आयोजन कर  कलस्टर स्तरीय “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलस्टर अध्यक्ष  मायावती सिदार, एफएलएफआरपी सरस्वती सारथी, हरिप्रिया वैष्णव जानकी चन्द्रा, रानी पटेल, शशि सिदार,  ललिता विश्वकर्मा, महेश कुमारी एवं अन्य बिहान कैडर्स के द्वारा रंगोली, तिरंगा रैली, स्वच्छता शपथ, सेल्फी का गतिविधि आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहान कैडर्स व पदाधिकारी द्वारा सहभागिता देकर सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संपादित किया गया।