समन्वयक और एमआईएस सहायक पद पर भर्ती के लिए 09 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

सक्ती – आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, इन्द्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम) एक पद एवं एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम) एक पद की नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए 28 नवम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्र और निर्धारित मापदण्ड के अनुसार सूची तैयार की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन प्रकाशित सूची के परिप्रेक्ष्य में 09 दिसम्बर 2025 दोपहर 3 बजे तक दावा-आपत्ति साक्ष्य सहित कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, सक्ती में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा। अन्य किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।


