भाजपा नगर मंडल सक्ती सहित ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर किया कृष्णकांत चंद्रा का स्वागत

नए भाजपा जिलाध्यक्ष के सक्ती पहुंचने पर हुआ स्वागत
सक्ती । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा 18 अक्टूबर को सक्ती जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष के रूप में कृष्णकांत चंद्रा की नियुक्ति किए जाने के बाद 19 अक्टूबर को भाजपा के नए जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा अपने प्रवास पर सक्ती पहुंचे, स्थानीय शासकीय विश्राम गृह में उनके आगमन पर भाजपा नगर मंडल सक्ती एवं भाजपा ग्रामीण मंडल सक्ती के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, इस दौरान आतिशबाजी पटाखे एवं फुल माला के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें प्रथम जिलाध्यक्ष का गौरव मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
तो वहीं इस दौरान सक्ती जिले के प्रथम जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि आप सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के स्नेह-आशीर्वाद से सक्ती जिले में पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही सभी के सहयोग से वे सक्ती जिले में कार्य करेंगे तथा सभी कार्यकर्ता आने वाले समय में बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा एवं समर्पित भावना से कार्य करें एवं हम सभी का एकमात्र लक्ष्य आने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव है,जिसमें हमें नवगठित पत्ती जिले की तीनों विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाना है, साथ ही आप सभी कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी के योद्धा हैं, एवं चुनाव के समय बूथ स्तर पर आप सभी ही संघर्ष करते हैं ,एवं हम सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सक्ती नगर मंडल, ग्रामीण मंडल सहित सक्ती विधानसभा क्षेत्र के भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक सहित पदाधिकारी मौजूद रहे, वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की सक्ती जिले के प्रथम अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद उनके गृह ग्राम नगझर में भी जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी, इस दौरान कृष्णकांत चंद्रा ने भी सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
शासकीय विश्राम गृह सक्ती में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के आगमन पर सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, भाजपा नगर मंडल सक्ती के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,सक्ती ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, सक्ती नगर मंडल के महामंत्री रामनरेश यादव, मांगेराम अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता,धनंजय नामदेव, अंकित अग्रवाल, गोविंद देवांगन, संजय रामचंद्र, श्रीमती कमलेश जांगड़े, उदय वर्मा,मनोज सिसोदिया, फलित लहरें,अधिवक्ता श्री दुबे, भुनेश्वर यादव अधिवक्ता, श्रीमती पुष्पेंद्र कसेरा, श्रीमती उषा साहू भूमि,श्रीमती अनिता गोपाल, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर,श्रीमती रेखा देवांगन, संजय कश्यप, सूरज देवांगन, दीपक गुप्ता,रंजन सिन्हा,खेमेन्द्र नायक डभरा, नेतराम चंद्रा डभरा, आलोक पटेल कोटमी,लोकेश साहू, आदित्य अग्रवाल राजा, दीपक सिंह ठाकुर, चेतन साहू, सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।