सक्ती

युक्तियुक्तकरण से अब स्कूलों में मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

युक्तियुक्तकरण से अब स्कूलों में मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा kshititech

अड़भार – शासन के युक्तियुक्तकरण की पहल से जिले में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा भी मिल रही है। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अड़भार युक्तियुक्तकरण की पहल के पहले एकल शिक्षकीय शाला था। उक्त विद्यालय में केवल एक शिक्षक होने के कारण शिक्षण प्रदान करने में कठिनाई होती थीं, अब युक्तियुक्तकरण से एक और शिक्षिका  धनेश्वरी दिव्य की पदस्थापना शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अड़भार में की गई है। इससे विद्यार्थियों को संतुलित ढंग से शिक्षण उपलब्ध हो रहा है। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अड़भार के शिक्षक श्याम कुमार ने युक्तियुक्तकरण की सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा स्कूल पिछले कुछ वर्षों से एकल शिक्षकीय शाला था। जिससे छात्र-छात्राओं को उचित शिक्षा नही मिल पा रही थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के द्वारा युक्तियुक्तकरण की योजना लाई गई जिसके तहत हमारे विद्यालय में एक और शिक्षिका की नियुक्ति हुई। जिससे शाला में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हूई है। इससे शिक्षण प्रदान करने में जो कमियां थी उसमें वृद्धि हो रही है। साथ ही गांव में शिक्षा को लेकर एक नई आश जगी है। शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।