सक्ती

देवांगन धर्मशाला सक्ती में सावन उत्सव का हुआ आयोजन

सक्ती – देवांगन विकास सेवा समिति के तत्वावधान में देवांगन धर्मशाला सक्ती में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। सावन उत्सव का शुभारंभ आंगतुक महिलाओं के द्वारा महादेव शिव जी की तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सावन उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। हरे रंग के परिधान में महिलाओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। वहीं पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में सावन सुंदरी, कुर्सी दौड़, बलून रेस और अंताक्षरी प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में सावन सुंदरी का खिताब मनीषा देवांगन को दिया गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के विजेता कुन्तला देवांगन और बलून रेस प्रतियोगिता के विजेता मनीषा देवांगन रही। सभी आगन्तुक महिलाओं के द्वारा अंताक्षरी की प्रतियोगिता भी किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को शील्ड के सम्मानित किया गया। देवांगन विकास सेवा समिति द्वारा आयोजित सावन उत्सव कार्यक्रम में देवांगन समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया एवं देवांगन समाज के महिलाओं के लिए प्रथम बार आयोजित कार्यक्रम की सभी ने सराहना किये और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम होने से आपसी संबंध बना रहता हैं। कार्यक्रम के अंत में लजीज पकवानों का स्वाद चखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवांगन विकास सेवा समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा।