सक्ती

गुरुद्वारा में भवन का होगा निर्माण नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने सक्ती के गुरुद्वारा भवन को दी 5 लाख रुपये की राशि

सक्ती –  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत ने सक्ती शहर में गुरुद्वारा भवन को ₹500000 की विधायक निधि से राशि प्रदान की है, इस राशि से भवन का निर्माण होगा तो वही सक्ती शहर की पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा स्थानीय विधायक से मांग की गई थी, जिस पर महंत जी ने यह स्वीकृति प्रदान की है, उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका सक्ती में नेता प्रतिपक्ष महंत जी के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया कि उपरोक्त राशि से गुरुद्वारा भवन बुधवारी बाजार में भवन का निर्माण होगा तथा महंत जी द्वारा दी गई स्वीकृति से जहां समाज बंधुओ ने भी उनका आभार व्यक्त किया है।