सक्ती

सक्ती जिले की छत्तीसगढ़ शासकीय फार्मासिस्ट संघ कार्यकारिणी का हुआ गठन

सक्ती ‌। छत्तीसगढ़ शासकीय फार्मासिस्ट संघ सक्ती जिले की प्रथम कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रथम जिला अध्यक्ष के रूप में सुखचरण साहू को बनाया गया है साथ ही जिला सचिव- गंगा प्रसाद रत्नाकर, जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश चंद्रा, कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार पटेल, संरक्षक संतोष सोनवानी को बनाया गया है।
इस संबंध में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुखचरण साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ फार्मासिस्ट संघ की सक्ती जिला कार्यकारिणी का गठन के साथ ही आने वाले दिनों में संघ के सदस्यों के हित में कार्य किया जाएगा तथा शासन से निरंतर पत्राचार एवं संपर्क कर विभिन्न कर्मचारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा, छत्तीसगढ़ फार्मासिस्ट शासकीय संघ की नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सदस्यों को विनोद राठौर, आर जी थवाईत एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।