पूर्व में जैजैपुर नगर पंचायत सीएमओ विष्णु प्रसाद गहरवार एवं स्वच्छता निरीक्षक पर निलंबन की कार्यवाही के लिए जांच प्रतिवेदन सौंपा गया

जैजैपुर। पूर्व में जैजैपुर नगर पंचायत सीएमओ विष्णु प्रसाद गहरवार तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत जैजैपुर जैपुर वर्तमान में स्वच्छता निरीक्षक नगर पंचायत कसडोल जिला बलौदाबाजार भाटापारा (छ०ग०) के विरुद्ध कार्यवाही बाबत्।
विष्णु प्रसाद गहरवार तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत जैजैपुर वर्तमान में स्वच्छता निरीक्षक नगर पंचायत कसडोल जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ०ग०) के विरूद्ध संयुक्त जांच प्रतिवेदन दिनांक 18.06.2025 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में राशि 1,89.260/- रूपये (अक्षरी एक लाख नवासी हजार दो सौ साठ रू. मात्र) एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में राशि 9,56,922 /- रूपये (अक्षरी नौ लाख छप्पन हजार नौ सौ बाईस रू. मात्र) के व्यय की प्रविष्टि निर्धारित व्यय दिनांक को न कर वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद किया गया है। दिनांक 16.06.2022 को जारी चेक क्रमांक 00044 राशि 4,99,240/- रू. (अक्षरी-चार लाख निन्यानबे हजार दो सी चालिस रू. मात्र) एवं चेक क्रमांक 341030 दिनांक 11.05.2022 राशि 5,150/- रु. (अक्षरी पांच हजार एक सौ पचास रू. मात्र) की भी रोकड़ पंजी में प्रविष्ट नही किया गया है। फर्मों की राशि भुगतान में जी.एस.टी., टी.डी. एस. की कटौती नही किया गया। विष्णु प्रसाद गहरवार तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत जैजैपुर वर्तमान में स्वच्छता निरीक्षक नगर पंचायत कसडोल जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ०ग०) द्वारा वित्तीय अनियमितता की गई है। जिसके आरोप में कार्यालय कलेक्टर (शिकायत शाखा) जिला-सक्ती (छ०ग०) के पत्र क्रमांक/2801/शिका० शाखा/2025 सक्ती, दिनांक 08.07.2025 के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उनके द्वारा दस्तावेज की मांग की जाने पर दिनांक 11.07.2025 को दस्तावेज उपलब्ध कराया गया है। जिसके बावजूद भी विष्णु प्रसाद गहरवार तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत जैजैपुर वर्तमान में स्वच्छता निरीक्षक नगर पंचायत कसडोल जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ०ग०) के द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस प्रकार विष्णु प्रसाद गहरवार तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत जैजैपुर वर्तमान में स्वच्छता निरीक्षक नगर पंचायत कसडोल जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ०ग०) के द्वारा वित्तीय अनिमियतता की गई है। अतः विष्णु प्रसाद गहरवार तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत जैजैपुर वर्तमान में स्वच्छता निरीक्षक नगर पंचायत कसडोल जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ०ग०) को निलंबन किये जाने हेतु शासन को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया।