सक्ती

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय

उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े हुई शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय kshititech

रायपुर/सक्ती – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम  रमेन डेका जी के मुख्य आतिथ्य, माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी की अध्यक्षता, एवं  माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में रजत जयंती वर्ष-2025 पर आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल हुई। समारोह में वर्ष 2024 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में सत्ता पक्ष से श्रीमती  भावना वोहरा जी और विपक्ष से लखेश्वर बघेल जी को सम्मानित किया गया। संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से  योगेश मिश्रा जी और प्रिंट मीडिया से डॉ. राकेश पांडेय जी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कैमरामैन की श्रेणी में  विश्व प्रकाश पुरैना जी को अलंकृत किया गया। इस अवसर पर जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद  कमलेश जांगड़े जी ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायिका सुश्री मैथिली ठाकुर जी की सुरमयी प्रस्तुति ने समां बांध दिया। समारोह में कैबिनेट मंत्रीगण, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे