सक्ती

विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला करही में नियत समय में स्कूल नहीं पहुंच रहा प्रधान पाठक

सक्ती-  शिक्षा विभाग के नया समय सारणी के अनुसार प्रत्येक स्कूलों में शिक्षकों को 9:45 बजे स्कूल पहुंचना है और स्कूल में उपस्थित बच्चों को प्रार्थना कराना है। इसके बाद 10:00 बजे से  पढ़ाई का शुभारंभ करना है। लेकिन शासकीय प्राथमिक शाला करही में यहां के प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला 10:30 बजे स्कूल पहुंच रहा है जिला सक्ती के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला करही में कुल दो स्टाफ पदस्थ है। लेकिन 16 जुलाई दिन बुधवार को सुबह 10:00 बजे स्कूल का जायजा लेने पहुंचे तो यहां पर एक शिक्षिका ममता बाई बंजारे और सफाई कर्मचारी टीकाराम बघेल के अलावा स्कूल में 30 बच्चे उपस्थित मिले। यहां पर पहली से लेकर पांचवी तक की पांच कक्षाएं संचालित है। जिसमें से कुल दर्ज संख्या 34 बताया गया है। 10:30 तक यहां के प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला स्कूल नहीं पहुंचा था। प्रत्येक दिन यहां पर पदस्थ प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला 10:30 बजे के बाद ही रोजाना स्कूल पहुंचता है। प्रधान पाठक प्रत्येक दिन हमेशा देरी से स्कूल आते हैं, और इसके साथ ही स्कूल से जल्दी घर चले जाते हैं। जिसकी शिकायत के बाद भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी  विजय सिदार के द्वारा कार्यवाही नहीं किया जाता है। यह बात ग्रामीणों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षकों के मनमानी के कारण आजकल शिक्षा विभाग पूरी तरह से कलंकित हो गई है। प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला की मनमानी एवं तेवर चरम सीमा के सातवें आसमान पर है। शुक्ला अपने द्वारा बनाए समय सारणी पर स्कूल आता जाता है। इसके बावजूद भी समय से पहले जल्दी घर चला जाता है। यह बात विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर विजय सिदार के अलावा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की घोर लापरवाही और मिलीभगत कर आपसी सहमति को उजागर करता है। बहरहाल कारण चाहे जो भी हो शासकीय प्राथमिक शाला करही विकासखंड जैजैपुर के प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला का यहां पर अपना बनाया हुआ समय सारणी के अनुसार आना-जाना करना और शिक्षा विभाग के बनाए नियम व समय सारणी पर स्कूल नहीं आना एवं समय से पहले घर जाना यह सभी बातें शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की कमजोरी को दर्शाता है।  विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर विजय सिदार का पूरा-पूरा सहयोग प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला को मिल रहा है। प्रधान पाठक के क्रियाकलाप से परेशान होकर यहां के ग्रामीणों ने उक्त प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला को यहां से हटाने की मांग किए हैं।

बैनर फ्लेक्सी बनवाने के कारण आज  मुझे स्कूल आने में देर हो गया

रमेश कुमार शुक्ला
प्रधान पाठक
शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, करही
उचित कार्रवाई करते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।

विजय सिदार 

विकासखंड शिक्षा अधिकारी
जैजैपुर
शिक्षा विभाग से जारी  हुए समय सारणी में स्कूल आना एवं स्कूल से घर जाना है।
अगर इसके विपरीत कोई भी शिक्षक या प्रधान पाठक आता जाता है तो उनके खिलाफ जानकारी लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुमुदिनी बाग द्विवेदी
जिला शिक्षा अधिकारी
नवीन जिला सक्ती