सक्ती

वाहन चालक की लापरवाही बनी एक नन्हे गौ वंश की मौत का कारण

स्थान: स्टेशन राधे निवेश के सामने, समय: रात 11 बजे

सक्ती ‌। कल रात्रि एक दर्दनाक हादसे में एक नन्हे गौ वंश को अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ा। एक भारी ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टेशन राधे निवेश के सामने मासूम गौ वंश को कुचल दिया। हादसा तब हुआ जब ड्राइवर को नाका चौक से होकर फाटक की ओर जाना था, लेकिन उसने गलत दिशा में रेलवे स्टेशन की ओर गाड़ी मोड़ दी। रोंग साइड से गुजरते समय उसने गौ वंशों का झुंड साफ़ देखने के बावजूद गाड़ी की गति कम नहीं की और लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए एक मासूम गौ वंश को मौत के घाट उतार दिया। इस अमानवीय कृत्य से व्यथित गौ सेवा समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए उक्त गाड़ी को रोक पुलिस के हवाले किया और आरोपी चालक के विरुद्ध सक्ती थाना में रात्रि 2 बजे FIR दर्ज करवाई गई। वर्तमान में ट्रक पुलिस की हिरासत में है। इस पर गौ सेवा समिति सक्ती ने आमजन से अपील किया है कि हम सभी समाजजनों से निवेदन करते हैं कि ऐसे अपराधों पर चुप न रहें। सड़क पर विचरते निरीह प्राणियों के प्रति दया भाव रखें और लापरवाह चालकों को सबक सिखाएं।