कुमुदिनी बाग द्विवेदी के कार्यभार ग्रहण के दौरान समग्र शिक्षक संघ जिला सक्ती ने की सौजन्य मुलाकात


बिर्रा – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती कुमुदिनी बाग द्विवेदी के कार्यभार ग्रहण के दौरान उनसे मिलकर गुलदस्ता एवं मिठाई भेंटकर बधाई और शुभकामना दिए। इसके साथ ही विकासखंड जैजैपुर के संकुल स्त्रोत केंद्र किकिरदा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कटही और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करही संकुल केंद्र करही के जर्जन भवन को बनवाने की मांग किया गया है। संकुल स्त्रोत केंद्र किकिरदा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कटही का भवन काफी पुराना बहुत खराब स्थिति होने के कारण वर्तमान में किराए के भवन में संचालित हो रही है। बहुत ज्यादा जर्जर भवन में क्लास लगाने से कभी भी धराशाई हो सकता है। इसी कारण बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्लास किराए के भवन में संचालित हो रही आदि बातों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर भोला शंकर साहू जिला अध्यक्ष समग्र शिक्षक संघ जिला सक्ती, राजकुमार भारिया कार्यकारी जिला अध्यक्ष समग्र शिक्षक संघ जिला सक्ती, गोरेलाल साहू जिला उपाध्यक्ष समग्र शिक्षक संघ, विकास चौबे, भगत मैडम,घनश्याम जायसवाल के अलावा समग्र शिक्षक संघ जिला सक्ती के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


