सक्ती

शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा मे किया गया पौधरोपण

बिर्रा – शासन के महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत एक पेंड़ मां के नाम अभियान के तहत आज महाविद्यालय बिर्रा मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान मे पौधरोपण किया गया । उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी के डहरिया ने अपने उद्बोधन से किया, जिसमे उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं को  सम्बोधित करते हुए, पौधरोपण एवं जीवन मे पेंड़ पौधों के महत्व को बताया । उन्होंने ने छात्रों को बताया कि हमारे दैनिक जीवन में पेंड़ पौधों का बड़ा ही महत्व है, हम हर तरह से अपने जीवन के बहुत सारी आवश्यक चीजों की भरपाई  पेंड़ पौधों से ही पूरी कर पाते हैं ।हमें यदि जलाऊ लकड़ी चाहिए या इमारती लकड़ी प्राप्त करना हो तो हमें पेंड़ पौधों पर ही निर्भर रहना पड़ता है । किन्तु आज  के भागम भाग समय में मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए जिस हिसाब से अंधाधुंध वनों की कटाई कर रहा है वह उचित नहीं है । इसी कारण आज वातावरण का तापमान बहुत ही बढ़ गया है, जिसके लिए हम सबको आज अधिकाधिक मात्रा में पौधे लगाना बहुत ही अनिवार्य है  इसी प्रकार महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर मुकेश कुमार ने भी अपने उद्बोधन में छात्रों को बताया कि हमें जीवन दायिनी प्राण वायु पेंड़ पौधों से प्राप्त होती है इसलिए हमें उसका देखभाल एवं रखरखाव अपने घर के सदस्यों जैसी करनी चाहिए, तभी हमारा जीवन सुखमय रह सकता है । फिर समस्त छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय के स्टॉफ के साथ मिलकर एक पेंड़ मां के नाम अभियान के तहत एक एक पौधे लगाए एवं उसकी देखभाल करने के लिए शपथ भी लिए । उक्त कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक उत्तम सिदार,  सौरभ शर्मा, डॉक्टर सरोजिनी कोशले,  मनीषा अवस्थी, विकास गुप्ता, मोहन कश्यप, छात्रों में हिमांशु खूंटे, दिव्या सारथी, संध्या मल्होत्रा, महेश्वरी कश्यप, मनीषा कुमारी, दुर्गा पटेल, धर्मेंद्र भारद्वाज एवं अधिक संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे । उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी  मोती चन्द्र अनंत ने किया ।