सक्ती

बिर्रा से घिवरा, मल्दा होते हुए चंद्रपुर मुख्य मार्ग की हालत खराब

बिर्रा से घिवरा, मल्दा होते हुए चंद्रपुर मुख्य मार्ग की हालत खराब kshititech

बिर्रा – लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा के अंतर्गत बिर्रा से घिवरा, मल्दा होते हुए चंद्रपुर मुख्य मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है। मुख्य मार्ग में बिर्रा , घिवरा और मल्दा आदि गांव में मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढा हो गए हैं। जिसके कारण आने जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में बड़े-बड़े भारी वाहन कैप्सूल, हाईवा, ट्रक, बस आदि रोजाना हजारों की तादाद में चलते हैं। और बड़े-बड़े जानलेवा कई जगह गहरी गहरी और लंबा चौड़ा गड्ढा को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। जिसको ग्रामीणों की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। और इधर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मुख्य मार्ग को मरम्मत करने के बजाय कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ती  के जैजैपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बिर्रा , घिवरा और मल्दा में चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढा हो गया है। जिसको लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मुख्य मार्ग को मरम्मत करने के बजाय कुर्सी में बैठकर कार्यालय की सभा बढ़ा रहे हैं। यह मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा के अंतर्गत बिर्रा से घिवरा, मल्दा होते हुए चंद्रपुर तक की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। और इसी मुख्य मार्ग पर तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी और थानेदार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसके अलावा कभी कभार दोनों जिला जांजगीर चांपा और नवीन जिला सक्ति के कलेक्टर महोदय का भी आना जाना लगा रहता है। उसके बावजूद भी बिर्रा से घिवरा, मल्दा होते हुए चंद्रपुर मुख्य मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। बिर्रा में पेट्रोल टंकी के पहले , घिवरा में बस्ती के आगे और मल्दा में लखन लाल कश्यप घर के सामने और इसके अतिरिक्त चंद्रपुर मुख्य मार्ग की तरफ पूरा बिर्रा से चंद्रपुर तक मुख्य मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब है। मुख्य मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मुख्य मार्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय स्थिति में है। लेकिन यहां पर मजेदार बात यह है कि दोनों जिला के अधिकारी कर्मचारियों का रोज आना-जाना लगा रहता है। उसके बावजूद भी इस मुख्य मार्ग की हालत खराब है। लेकिन लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा ,संभाग बिलासपुर  के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि इस क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को इस मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद इसी मुख्य मार्ग से विधायक ,सांसद, मंत्री महोदय आदि महानुभावों का भी आना-जाना लग रहा था। इसके बावजूद भी इस बिर्रा से घिवरा, मल्दा होते हुए चंद्रपुर मुख्य मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। मुख्य मार्ग की हालात खस्ता हाल है। इस मुख्य मार्ग में बड़े-बड़े तालाब नुमा गड्ढा हो गया है मानो ऐसा लग रहा है कि सड़क के बीच में तालाब है या तालाब के बीच में सड़क है राहगीरों और वाहन चालकों को जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो क्षेत्र के ग्रामीणों ने और आने जाने वाले राहगीरों के साथ वाहन चालकों ने जांजगीर चांपा जिला और नवीन जिला सक्ती के कलेक्टर महोदय से मुख्य मार्ग की हालात को नए बनवाने का मांग किए हैं।