सक्ती

10 फीट लंबा अजगर और 10 अंडों का किया सफल रेस्क्यू

वन विभाग व गौरक्षक मयंक ठाकुर एवं साथियों ने की संयुक्त कार्यवाही

सक्ती-  जिले के ग्रामीण क्षेत्र सिंघनसरा  में 10 फीट लंबे अजगर और उसके 10 अंडों की सफल रेस्क्यू प्रक्रिया को वन विभाग की टीम , गौरक्षक मयंक ठाकुर एवं उनके साथियों के सहयोग से पूर्ण किया। यह रेस्क्यू  वन परिक्षेत्र अधिकारी  दीक्षा बर्मन के मार्गदर्शन में अत्यंत सावधानीपूर्वक संपन्न किया गया।अजगर और अंडों को सुरक्षित ढंग से निकालकर वन विभाग द्वारा गोपनीय एवं सुरक्षित पर्यावरणीय आवास में पुनः स्थापित किया गया, जिससे न सिर्फ जीव की जान बचाई गई, बल्कि पारिस्थितिक संतुलन को भी संरक्षित किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मयंक ठाकुर एवं उनके साथियों की भूमिका सराहनीय रही। उनकी सतर्कता और सेवा भावना के साथ-साथ वन विभाग की कुशल रणनीति और समन्वय ने यह सुनिश्चित किया कि अजगर और उसके अंडों को कोई क्षति न पहुंचे। वन विभाग की इस त्वरित और जिम्मेदार कार्यवाही के लिए समस्त ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है। विशेष रूप से रेंजर दीक्षा बर्मन मैडम के मार्गदर्शन और समर्पण के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया  है। प्रकृति की रक्षा, हमारी जिम्मेदारी इस मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए यह रेस्क्यू एक मिसाल के रूप में सामने आया है ।