सक्ती

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक बम्हनीडीह में कार्यकारिणी का गठन

बिर्रा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, ब्लॉक बम्हनीडीह की विशेष कार्यकारिणी का बैठक दिनांक 07 जून शनिवार को जिज्ञासा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संचालक  मनोज पांडेय (सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निजी विद्यालय संचालक संघ एवं अध्यक्ष जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, जांजगीर) ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन के नवगठित कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का चुनाव करना था एवं निजी विद्यालयों वर्तमान समस्याओं पर चर्चा था। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:-
अध्यक्ष –  आर एस चौबे जी (संचालक, अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोंठी)
उपाध्यक्ष –  आशीष अग्रवाल (संचालक, रैंबो स्कूल, चांपा)
सचिव –  एस एल चंद्रा (संचालक, जय भारत स्कूल, बिर्रा)

सह-सचिव – सुनील सूर्यवंशी (संचालक, ग्लोबल मॉडल स्कूल, चोरिया)

कोषाध्यक्ष –  दिनेश चंद्रा (संचालक, देव पब्लिक स्कूल, बिर्रा)
कार्यकारिणी सदस्य
1. परमानंद जायसवाल
2. क्रांति कुमार कर्ष
3. दामोदर प्रसाद साहू
बैठक में उपस्थित सभी विद्यालय संचालकों ने नव निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए यह आशा व्यक्त की कि एसोसिएशन अब और अधिक सक्रिय रूप से निजी विद्यालयों की समस्याओं और समाधान की दिशा में कार्य करेगा। उपरोक्त कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश सचिव  मनोज पांडेय जांजगीर जिला एसोसिएशन के सचिव  आलोक शुक्ला, संरक्षक रोशन केशवानी सहित बम्हनीडीह ब्लॉक के निजी विद्यालय के समस्त संचालक गण सम्मिलित हुए।  उक्तआशय की जानकारी जय भारत इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल बिर्रा के संचालक एस एल चंद्रा ने दिया।