सक्ती

जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम करही के रेत में चल रहे खेल का मामला

बिर्रा – जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम करही के अवैध खनन रेत में आजकल खेल चल रहा है। तहसील न्यायालय हसौद के तहसीलदार के द्वारा अवैध रूप से महानदी की रेत उत्खनन में लगे तीन चैन माउंटेन मशीन को सील लगाने के तुरंत बाद तहसीलदार के तहसील न्यायालय हसौद पहुंचने से पहले ही मशीन में लगा सील टूट कर फिर से निर्बाध गति से चैन माउंटेन मशीन चल रहा है। राजस्व विभाग के अलावा खनिज विभाग की भी क्षेत्र में बदनामी हो रही है। विभाग के उच्च अधिकारी भी जानबूझकर अनजान बने बैठे हैं। तहसीलदार के सील के बाद तहसील पहुंचने से पहले ही सील टूटना  विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों का रेत माफिया के साथ मिली भगत को दर्शाता है। गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ती के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम करही के महानदी में आजकल रेत में खेल चल रहा है।  नवीन जिला सक्ती कलेक्टर महोदय  अमृत विकास टोपनो के निर्देशन में तहसील न्यायालय हसौद के तहसीलदार महोदय भीष्म कुमार पटेल और उनका पूरा स्टाफ पुलिस बल के साथ इसके अलावा खनिज विभाग के अधिकारी अपने दल बल के साथ दोनों विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम करही के महानदी पहुंचे और वहां पर अवैध उत्खनन में लगे तीन चैन माउंटेन मशीन को सील कर दिया गया। लेकिन मजेदार बात यह है कि तहसीलदार महोदय के तहसील न्यायालय हसौद पहुंचने के पहले ही रेत माफियाओं के द्वारा सील को खोलकर निरंतर बिना रोक-टोक के तेज गति से अवैध खनन किया जा रहा है। जो राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों का रेत माफियाओं के साथ मिली भगत को उजागर करता है। हालांकि  छोटे-मोटे रेत खनन में लगे वाहन ट्रैक्टर को जप्त कर थाना में खड़े कर दिया जाता है। लेकिन बड़े मगरमच्छ को पकड़ने में अर्थात हाईवा भारी वाहनो को पकड़ने में राजस्व विभाग और खनिज विभाग के अधिकारियों के हाथ कांप रहे हैं। बड़े-बड़े भारी वाहनों को पकड़ने में विभाग के अधिकारी बौने साबित हो रहे हैं। ग्राम करही के ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, और इन रेत माफियाओ पर भाजपा के इस क्षेत्र के बड़े नेता की क्षत्रछाया है। कमीशनखोरी की आड़ में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी  के बड़े-बड़े नेता बिके हुए हैं। कमीशन के चलते भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता राजस्व  और खनिज विभाग के अधिकारियों से सांठ गांठ करके पकड़ने नहीं देते हैं अन्यथा बात नहीं मानने पर अधिकारियों का स्थानांतरण तक करा देते हैं। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी का मान सम्मान एवं वर्चस्व भविष्य में क्षेत्र में अंधकार मय हो सकता है। यह बात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो यहां के ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय से अवैध उत्खनन रोकने की मांग किए हैं।