सक्ती

भाजपा ग्रामीण मंडल सक्ती की उपाध्यक्ष बनीं प्रतिभा
महिलाओं में खुशी की लहर

सक्ती –  भारतीय जनता पार्टी ने सक्ती ग्रामीण मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जनपद पंचायत शक्ति के क्षेत्र क्रमांक 16 जाजग की नवनिर्वाचित जनपद सदस्य और भाजपा नेत्री प्रतिभा मेहरा को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन पर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।प्रतिभा मेहरा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी सक्रियता और निष्ठा से निभाएंगी। उनके जनपद क्षेत्र में ग्राम पंचायत जाजंग, बैलाचुंवा और जामपाली शामिल हैं, जहां उनकी सक्रियता से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए गए सुशासन तिहार कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया और अपने क्षेत्र के नागरिकों को इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए हैं। प्रतिभा मेहरा लगातार जनता के संपर्क में रहकर छोटे-छोटे मुद्दों पर काम कर रही हैं। महिला कार्यकर्ताओं का मानना है कि उन्हें मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और महिलाओं को भाजपा की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।