सक्ती

आयुष्मान योजना अंतर्गत 70+ वय वंदना आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर और डोर-टू-डोर विजिट का होगा आयोजन

सक्ती-  कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग जिला सक्ती द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/ शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत जिला सक्ती के समस्त विकासखण्ड में 01 से 03 जनवरी 2026 तक समस्त छूटे हुये हितग्राहियों का शिविर व डोर-टू-डोर कार्यक्रम आयोजित कर  70+ वय वदंना आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिसके लिए आधार कार्ड में उम्र 70 वर्ष होना अनिवार्य है एवं जो पूर्व में सामान्य आयुष्मान कार्ड बनवा चुके है उनकों भी 70 वर्ष होने के उपरान्त दोबारा केवाईसी कराना होगा। जिससे 5 लाख तक का अतिरिक्त लाभ मिल सके। कलेक्टर  तोपनो द्वारा अपील की गई है कि इस विशेष अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड एवं 70+ वर्ष वय वंदना कार्ड बनवाएं तथा योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाएं।