सक्ती
गर्लफ्रेंड से मिलने गया था जिसे परिजन और गांववालों ने देख लिया, फिर युवक की पिटाई की गई।

सक्ती – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दलित युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पीटा गया। मामला लव अफेयर का है। ग्राम बड़े रबेली में 9 अप्रैल की रात युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां आसपास के लोगों ने देख लिया और मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को रात भर पीटा है। अगली सुबह उसे बीच चौराहे में ले गए और फिर नग्न कर मारा। पीड़ित युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पीने का पानी तक नहीं दिया। युवक को सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।


