सक्ती

भाजपा पार्टी ने सक्ती जिले में चारों मंडलों में की नई मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

अभिषेक शर्मा उर्फ गोलू महाराज बने सक्ती मंडल के अध्यक्ष

सक्ती –   भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिले के नगर मंडल सक्ती में अभिषेक शर्मा गोलू महाराज को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, गोलू महाराज को जिला भाजपा द्वारा नगर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिले के विगत दिनों संपन्न संगठन चुनाव में चार मंडलों में सहमति नहीं बन पाने के कारण मंडल अध्यक्ष की घोषणा लंबित पड़ी हुई थी, सक्ती नगर में पिछले कुछ दिनों से एक वरिष्ठ भाजपा नेता का ऑडियो वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें भाजपा पार्टी के बारे में कुछ शब्द कहे गए थे जिससे भाजपा पार्टी की छवि खराब हो रही थी शायद नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति उसी से जुड़ी हुई नजर आ रही है नगर में चर्चा का विषय है हालांकि सभी मंडल अध्यक्षों का कार्यकाल भी पूर्ण हो चुका था पार्टी को जल्द ही नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति भी करनी थी परंतु वरिष्ठ भाजपा नेता के ऑडियो वीडियो वायरल होने से नगर में चर्चा का विषय बन गया था तथा वर्तमान में राजनैतिक परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देश पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की स्वीकृति से भाजपा सक्ती जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने 4 अप्रैल को सक्ती जिले के चारों मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है, जिसमें भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू महाराज, बाराद्वार मंडल के अध्यक्ष गेंद्रम मनहर जर्वे,हसौद मंडल के अध्यक्ष शत्रुघन यादव, एवं जैजैपुर मंडल के अध्यक्ष दिगंबर साहू को बनाया गया है भाजपा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अभिषेक शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के कार्यों को पूरे नगर मंडल में लोगों तक इसका बेहतर क्रियान्वन हो सके एवं भाजपा सक्ती नगर मंडल के अंतर्गत सभी पोलिंग बूथ में संगठन मजबूती के साथ काम करें इस दिशा में वे पहल करेंगे साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर वे भाजपा नगर मंडल शक्ति को और अधिक मजबूत बनाएंगे, वहीं चारों मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिले भर के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं