सक्ती की महिला जागृति शाखा ने अड़भार पदयात्रियों को ठंडे पानी एवं शरबत का वितरण कर सफल यात्रा की कामना


सक्ती – सक्ती शहर की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने धार्मिक क्षेत्र में सेवा कार्यों की एक मिसाल पेश की है, 2 अप्रैल को सक्ती शहर में श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा निकाली गई नवरात्रि के पावन मौके पर मां अष्टभुजी देवी की पैदल पदयात्रा में चल रहे सभी पद यात्रियों को ठंडा पानी,शरबत पिलाया तो वहीं इस अवसर पर महिला जागृति शाखा के सदस्यों ने रथ पर सवार माता रानी की पूजा अर्चना कर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया एवं सभी श्रद्धालु भक्त जनों को भी प्रसाद का वितरण किया, इस दौरान सक्ती शहर के मां महामाई दाई मंदिर से यह पदयात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल थे, एवं माता अष्टभुजी देवी अड़भार में पहुंचकर ये सभी माता रानी का दीदार करेंगे वहीं इस अवसर पर महिला जागृति शाखा के सदस्यों ने कहा कि यह माता रानी की कृपा है कि आज उनके आशीर्वाद से पूरे क्षेत्र में सुख,समृद्धि एवं शांति है एवं यह पदयात्रा हमारे सक्ती क्षेत्र के लिए एक गौरवशाली यात्रा है,जिसके सभी यात्रियों का हम हार्दिक स्वागत करते हुए उनकी सफल एवं सुखद यात्रा की कामना करते हैं,इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती की अध्यक्ष मीनल अंकित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रीना नरेश गेवाडीन,पूर्व अध्यक्ष गुड्डी अग्रवाल, सचिव दीप्ति अभिषेक अग्रवाल, रेखा पूनम चंद्र अग्रवाल, आशा गोयल, उषा अग्रवाल, मीरा गोपाल सराफ, रिंकी अग्रवाल, सरला अग्रवाल, सरिता अग्रवाल सहित काफी संख्या में महिला जागृति शाखा के सदस्य उपस्थित रहे


