सक्ती

तिवारी को मिला उत्कृष्ट शिक्षक का पुरूस्कार


सक्ती ‌। चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव जी के द्वारा विधानसभा चंद्रपुर अंतर्गत मालखरौदा और डभरा विकासखण्ड के सेवानिवृत शिक्षक , अध्यापन के क्षेत्र में और कोरोना काल में सेवा देने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह डभरा के सृजन स्कूल में 25/9/2022 को रखा गया । जिसमे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव , कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला प्रवक्ता / मिडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश तिवारी और लक्ष्मी यादव को भी सम्मानित किया गया । ज्ञात हो कि तिवारी जी के द्वारा कोरोना काल में मानव सहायतार्थ ग्रुप सक्ती के नाम से ग्रुप बनाकर अपने साथ 200 से अधिक शिक्षकों को जोड़कर लगभग 230 गरीब , असहाय , निशक्त और बुजुर्ग परिवारों को सुखा राशन का वितरण का कार्य किया गया था। पुरुस्कार वितरण समारोह में श्री तिवारी विधायक श्री रामकुमार यादव , जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्री बी एल खरे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राईस किंग खूंटे के हाथों सम्मानित किए गए ।