डॉक्टर खिलावन साहू के प्रयास से पांच नवीन विश्रामगृह स्वीकृत

सक्ती – क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू के प्रयासो से बाराद्वार, सक्ती, सारागांव, गुढ़वा – (धनपुर), पनारी (जुडगा) में 5 नवीन विश्रामगृह निर्माण हेतु – ढाई-ढाई करोड़ की राशि 2025-26 के बजट में शामिल की गई है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के भाजपा नेता डॉ. खिलावन साहू के – द्वारा विगत दिनो स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री अरूण साव एवं वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी से मूलाकात कर उन्हे क्षेत्र के विभिन्न शहर एवं गांवो में नया विश्रामगृह निर्माण कराये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया था। 3 मार्च को 2025-26 के लिए छत्तीसगढ शासन के द्वारा बजट पेश किया गया, जिसमे बाराद्वार, – सक्ती, सारागांव, गुढ़वा (धनपुर), पनारी (जुडगा) सहित पांचो स्थानो में 5 नवीन विश्रामगृह निर्माण कराये जाने हेतू ढाई-ढाई करोड की राशि बजट में शामिल की गई है। क्षेत्र के लोगो ने डॉ. खिलावन साहू के प्रयासो के लिए उन्हे एवं स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री एवं वित्त मंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया है।