सक्ती जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा द्रोपदी कीर्तन चंद्रा निर्विरोध अध्यक्ष ,वही कमल पटेल उपाध्यक्ष बने

सक्ती – जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी द्रौपदी किर्तन चन्द्रा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई है वहीं भाजपा के ही कमल पटेल ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। आपको बता दे कि नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी किर्तन चन्द्रा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 तुषार (जैजैपुर) से चुनाव जीत कर आई है वही कमल पटेल क्षेत्र क्रमांक 14 सकराली (चंद्रपुर) से विजयी रहे है।
उल्लेखनीय है कि सक्ती जिला पंचायत से भाजपा के कुल 9 सदस्य चुनाव जीत कर आये है वही 2 निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को समर्थन दिया है जबकि कांग्रेस के मात्र 3 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इस प्रकार द्रौपदी किर्तन चन्द्रा को प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष तथा कमल पटेल को प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने दावेदारी ही नहीं की
कांग्रेस समर्थित तीन प्रत्याशियों के पर्चा नही भरने के कारण भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचित होना, जिले में भाजपा को प्राप्त विश्वास व समर्थन का उदाहरण है।