प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत सेवा केंद्र बिर्रा में शिव संदेश सद्भावना रैली 2 मार्च को
बिर्रा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत सेवा केंद्र बिर्रा के द्वारा आज 2 मार्च दिन रविवार को प्रातः 11:00 से शिव संदेश जागृति रैली का आयोजन किया गया है। रैली संजय नगर बिर्रा के जय भारत स्कूल के पास से शुभारंभ होकर मुख्य मार्ग से बिर्रा बस्ती होकर चांपा रोड बाजार चौक तक जाएगी। उसके बाद शिव संदेश जागृति रैली बस स्टैंड चौक बिर्रा होकर केरा रोड होते हुए संजय नगर बिर्रा में जय भारत स्कूल के पास शिव संदेश जागृति रैली का समापन होगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था द्वारा भारत में मनाए जाने वाले प्रत्येक त्योहारों के आध्यात्मिक रहस्य को आम जन मानस के सामने प्रस्तुत कर जीवन को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में विगत 88 वर्षों से सतत प्रयासरत है तथा विश्व बंधुत्व, विश्व शांति एवं विश्व एकता लाने में प्रयत्नशील है। इस सद्भावना रैली का आयोजन मनुष्य आत्माओं के मन में पवित्र विचार और मन एवं चरित्र को ऊंचा उठाने तथा व्यसन बुराई को समाप्त करते हुए नया भारत श्रेष्ठ भारत तथा भारत को विश्व गुरु के सम्मानजनक की स्थिति में पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से शिव संदेश सद्भावना रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत सेवा केंद्र बिर्रा के सदस्यों ने आम लोगों से उपस्थिती की अपील किए हैं।