सक्ती

सक्ती में 26 फरवरी को निकली बाबा भोलेनाथ की ऐतिहासिक शिव बारात

सक्ती में 26 फरवरी को निकली बाबा भोलेनाथ की ऐतिहासिक शिव बारात kshititech

सक्ती – सक्ती शहर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रेलवे स्टेशन से शिव बारात का आयोजन किया गया, यह शिव बारात जहां एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में देखी गई तो वहीं रेलवे स्टेशन शक्ति के राधेय ट्रेडर्स के सामने में शिव बारात के प्रारंभ होने पर जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नोबेल कुमार वर्मा, शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, सचिव मनीष कथुरिया, कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं आरती की गई तथा बाबा भोलेनाथ शिव बारात में रथ पर सवार होकर लोगों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे वहीं इस शिव बारात में जहां सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की झलक नजर आई तो वही अलग-अलग वाहनों में 12 ज्योतिर्लिंग की काल्पनिक झांकियां बनाई गई थी, एवं बैंड बाजे तथा भजन कीर्तन के साथ लोग शिव बारात में चल रहे थे, हजारों की संख्या में जहां इस शिव बारात में लोगों ने शामिल होकर बाबा भोलेनाथ के श्री घोष के साथ अपनी आस्था व्यक्त की तो वहीं इस शिव बारात का स्वागत करने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, सक्ती शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लोग भारी संख्या में पहुंचे हुए थे तथा शहर में रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख मार्गो में आवागमन को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग ने भी भारी मेहनत मशक्कत की, इस वर्ष सक्ती की शिव बारात आयोजन समिति में जहां सर्व समाज को शामिल कर इस पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बनाया गया तो वहीं इस शिव बारात के आयोजन में अग्रवाल सभा, गबेल समाज संगठन सक्ती, राठौर समाज सक्ती, सोनी स्वर्णकार समाज सक्ती, साहू समाज सक्ती, श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति सक्ती, श्री हनुमान सेवा परिवार सक्ती, कसेर समाज सक्ती, कलार समाज सक्ती, पटेल समाज सक्ती, देवांगन युवा संगठन एवं देवांगन समाज शक्ति,सर्व ब्राम्हण समाज सक्ती सहित विभिन्न समाज के लोग एवं समाज की महिलाएं भी इस यात्रा में शामिल हुई, तो वहीं यात्रा रेलवे स्टेशन से निकलकर अग्रसेन चौक, नवधा चौक, हटरी चौक, श्री राम मंदिर रोड, गुरुद्वारा मार्ग, बुधवारी बाजार,अस्पताल चौक, होते हुए जेएलएनडी कॉलेज मैदान में समापन हुआ जहां भगवान शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ तो वही सामुदायिक भवन में सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, शिव बारात को देखने के लिए जहां लोग उमड़ पड़े तो वहीं कहीं पुष्प वर्षा की गई तो कहीं बाबा भोलेनाथ के बारातियों का जलपान, स्वल्पाहार, शरबत के साथ स्वागत किया गया एवं पूरे शहर में 26 फरवरी की शाम चारों ओर बाबा भोलेनाथ के श्री घोष की गूंज सुनाई दे रही थी, एवं शिव भक्त अपने हाथों में बाबा भोलेनाथ के ध्वज लेकर लहरा रहे थे तथा गायत्री परिवार के भी सभी सदस्यों ने लोगों को तिलक लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया सक्ती शहर सहित पूरे अंचल में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रसिद्ध बाबा भोलेनाथ की नगरी तुर्रीधाम में भी सुबह से लोगों का जलाभिषेक करने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा, तुर्रीधाम मंदिर में भी लोगों ने पूजा अर्चना की तथा बाबा भोलेनाथ से सुख समृद्धि की मंगल कामना की भी की, तथा तुर्रीधाम में हजारों की संख्या में सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही एवं सरोवर में भी लोगों ने स्नान किया साथ ही सक्ती शहर एवं अंचल के शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि के पावन मौके पर पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया तथा लोगों ने बाबा भोलेनाथ पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भजन कीर्तन भी किया।