सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता

सक्ती – सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना MDM अंतर्गत आयोजित थी प्रतिस्पर्धा, विभिन्न विकासखंडों के चयनित 8 महिला स्वयं सहायता समूह हुए शामिल प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन योजना) के अंतर्गत जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिले के डभरा, मालखरौदा, सक्ती तथा जैजैपुर विकासखंड से चयनित आठ महिला स्व सहायता समूह ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्व सहायता समूह के महिला सदस्यों ने अपने पाक कला का प्रदर्शन करते हुए स्वादिष्ट भोजन पकाया। विदित हो कि शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना संचालित है। जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालयों में बच्चों को प्रतिदिन साफ सुथरा एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन परोसा जाए। मौसम के अनुरूप हरी शाक सब्जियों का अधिक से अधिक समावेश किया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित भोजन मेनू का पालन किया जाए। इस प्रतियोगिता में प्रगति महिला स्व सहायता समूह चुरतेला विकासखंड डभरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गृह लक्ष्मी स्व सहायता समूह पेंडरूवा विकासखंड डभरा ने द्वितीय स्थान तथा रोशनी स्व सहायता समूह विकासखंड मालखरौदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी स्व सहायता समूह को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सरोजिनी लकड़ा प्राचार्य कन्या शाला सक्ती, विमलेश चंद्रा प्राचार्य आमनदुला, सुरेश कुमार जायसवाल प्राचार्य खैरा, यू आर पटेल तथा श्रीमती कलेश्वरी साहू ने निभाई। प्रतियोगिता का सफल क्रियान्वयन रोशन पटेल एवं अनीता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूनम टंडन राजेश्वरी परधान, उर्मिला कर्ष, शिवेष राठौर तथा संबंधित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।