सक्ती

कांग्रेस के कर्मठ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर वासियों के आग्रह पर निर्दलीय के रूप में किया नामांकन दाखिल

कांग्रेस के कर्मठ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर वासियों के आग्रह पर निर्दलीय के रूप में किया नामांकन दाखिल kshititech
कांग्रेस के कर्मठ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर वासियों के आग्रह पर निर्दलीय के रूप में किया नामांकन दाखिल kshititech

सक्ती – सक्ती जिले में नगर पालिका  चुनाव से पहले  कांग्रेस अध्यक्ष टिकट बंटवारे को लेकर जबरदस्त घमासान मच गया है। और पूर्व कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने निर्दलीय नामांकन  आवेदन  जमा किया  वही नगर के हजारों नगर वासियों ने श्याम सुंदर अग्रवाल को कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं बनाए  जाने पर उनके समक्ष पहुंचकर चुनाव लड़ने का आग्रह किया जिस पर जनता के आग्रह पर उन्होंने अपना निर्दलीय आवेदन जमा किया। नगर के कई कांग्रेसियों में आक्रोश बना हुआ है की “पैराशूट प्रत्याशी नहीं चलेगा” के नारों के साथ एवं “तख्त बदल ताज बदल भ्रष्टाचारो का राज बदल दो” के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने  पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए। विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से श्याम सुंदर अग्रवाल अपने सभी समर्थकों के साथ में  पिछले दो विधानसभा  चुनाव में चुनाव का संचालन कर कांग्रेस के विधायक चुनने में पूरे दमदारी के साथ कार्य किया और कांग्रेस का परचम लहराया और हमेशा कांग्रेस  पार्टी के लिए काम कर रहे थे। परंतु राकपा  से बीजेपी में फिर कुछ वर्ष पहले बीजेपी  से कांग्रेस में शामिल हुए व्यक्ति को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी नेतृत्व ने  श्याम सुंदर अग्रवाल का उपेक्षा कर ऐसे प्रत्याशियों को चुना है जिनका जनता से कोई सीधा जुड़ाव नहीं है। श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्दलीय प्रत्याशी आवेदन जमा किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें  बढ़ गई हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को समझाने की कोशिश कर रहे है।परंतु जनता उन्हें मैदान से हटाने की बात नहीं कर रही जिससे  नजर आ रहा है कांग्रेस का चुनावी समीकरण पर असर पड़ेगा नगर पालिका चुनाव में इस तरह की गुटबाजी कांग्रेस के लिए नुकसान देह साबित हो सकती है। जहां भाजपा अपने उम्मीदवारों को लेकर सशक्त चुनावी रणनीति बना रही है वहीं कांग्रेस के भीतर मचे इस घमासान से चुनावी गणित बिगड़ सकता है और आज श्याम सुंदर के लिए नगर की जनता खुलकर सामने आई और खुलकर उनका समर्थन किया लोगों के सुख दुख में साथ निभाने वाले जनता से सीधा  जुड़ाव रखने वाले लोगों के लिए एक फोन काल में काम आने वाले जनसेवक के रूप में नगर में श्याम सुंदर अग्रवाल  की पहचान है। अब मुकाबला अभी तक त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है जनता को भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी मिलने से अब चुनाव में काफी मजा भी आ रहा है।