सक्ती

जे.एल.एन.डिग्री कालेज सक्ती में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सक्ती – सक्ती स्थानीय जे.एल.एन. कालेज, सक्ती में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय के प्राचार्य महोदया डॉ. शालू पाहवा के निर्देशानुसार दो दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस में निम्न विधाएं बिंदी लगाना, पूजा थाल सजाना, रंगोली, छत्तीसगढी व्यंजन, फ्लावर डेकोरेशन एवं मेंहदी आदि प्रतियोगिताएं सम्पन्न कराये गये। इस विधा में छात्राओं ने अपनी सहभागीता निभायी, तथा उनकी उपलब्धिया के अनुसार चयनित किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय स्थान दिया। इस विधा में क्रमानुसार फूल थाल सज्जा में प्रथम स्थान कु. मीनाक्षी यादव कक्षा बी.एस.सी.अंतिम, कु. लेखा चन्द्रा बी.एस.सी. अंतिम बायो. द्वितीय स्थान फूल सज्जा कु. खुशबू देवांगन प्रथम स्थान, मेंहदी कु. गरिमा देवांगन, कु.सोनल बी.एस.सी.प्रथम सेमेस्टर एवं बी.ए. प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान कु. पूजा एवं साथी द्वितीय स्थान, रंगोली में कु. भावना देवांगन एवं साथी प्रथम स्थान, कु. मनीषा साहू एवं साथी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय दिवस का कार्यक्रम महाविद्यालय ग्राउंड में किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं ने विभिन्न खेलो मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर 200 मीटर, कुर्सी दौड़, एवं रिले रेस, चम्मच दौढ़, पीछे तेज दौड़ना, उचक उचक कर दौड़ना, कुर्सी स्लो साईकल आदि खेल शामिल हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदया डॉ. शालू पाहवा ने छात्र/छात्राओं को प्रेरित करते हुए अपने उद्बो्धन में कहा कि “खेल हमें मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ टीम वर्क और आपसी भावना भी सिखाते है।” इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं ने श्रेणियों में स्थान प्राप्त किये 100 मीटर बालिका में प्रथम स्थान कु. करिश्मा बरेठ बी.ए. अंमित एवं द्वितीय स्थान कु आस्था सारथी बी.ए.प्रथम सेमेस्टर, 100 मीटर बालक प्रथम स्थान कमलेश्वर बी.ए. द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान इस तरह अन्य प्रतिभागियों का उपलब्धियों के आधार पर मनोबल को बढाते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री नारायण उपाध्याय समस्त क्रीड़ा प्रभारी एवं प्रतिभागी छात्र/छात्राओं तथा दर्शको का सराहनीय योगदान रहा।