सक्ती

सक्ती में जल संकट के समाधान के लिए तालाबों में भरा जा रहा है नहर का पानी

भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित के लिए प्रतिबद्ध: संजय रामचंद्र

ग्रीष्म ऋतु में जल संकट से राहत की उम्मीद, भूजल स्तर होगा स्थि

सक्ती – भीषण जल संकट से जूझ रहे सक्ती नगरवासियों को राहत देने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने प्रशासन से विशेष अनुरोध कर नहर का पानी तालाबों की ओर मोड़ने का प्रबंध करवाया। इस प्रयास से दुकाल सागर, नारायण सागर, और बंधवा तालाबों में पानी भरा जा रहा है, जिससे क्षेत्र का भूजल स्तर स्थिर रहेगा और ग्रीष्म ऋतु में जल संकट से राहत मिलेगी। संजय रामचंद्र ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा शासन में सक्ती नगरवासियों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन और नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से नहर का पानी तालाबों में भरा जा रहा है,जो आने वाले समय में नगर के जल संसाधनों को मजबूत करेगा। इस कदम से सक्तीवासियों को गर्मियों में पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जल संकट के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।