नगर के हृदय स्थल में स्थित श्री राम मंदिर में लगातार तीसरी बार चोरी

सक्ती । नगर की वार्ड नंबर 07 में स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती राम मंदिर में आज रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गेट के ताला तोड़कर श्री राम मंदिर के पहली बार मुख्य द्वार को तोड़कर अंदर घुसकर लड्डू गोपाल की मूर्ति, चांदी के मुकुट , दान पेटी के रुपए की चोरी की गई है इस तरह की चोरी पिछले इसी मंदिर में दो बार हो चुकी है परंतु आज तक इन चोरों का कोई पता नहीं चल सका है श्री राम मंदिर के चारों ओर रिहायशी इलाका है जिसमें कुछ ज्वेलरी शॉप , बड़ी-बड़ी विभिन्न किस्म की दुकाने एवं घर भी है उन घरों में रहने वाले सभी परिवारों सदस्यों को भय व्याप्त हो गया । इन सभी चोरी की घटनाओं को देखते हुए सभी अपने आप को असुरक्षित सा महसूस करने लग गए इसके बारे में पुलिस थाना में कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु आज पर्यंत तक इन चोरिया का पता नहीं लगाया जा सका है। श्रीराम मंदिर में रात्रि में चोरी होने के पश्चात सुबह 11:00 बजे श्री मारवाड़ी पंचायती मंदिर के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं पुलिस थाना सक्ती के थाना प्रभारी बृजेश तिवारी अपने टीम के साथ जांच करने हेतु पहुंचे, उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इन चोरों का जल्द पता चल जाएगा जांच जारी है। मोहल्ले वासियों ने घटना की निंदा करते हुए शीघ्र ही चोरों को पकड़ने की मांग की है।


