सक्ती

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश. kshititech
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश. kshititech

सक्ती  l भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सक्ती-ग्रामीण के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर ,शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला  डड़ई में वृक्षारोपण कर छात्र-छात्राओं सहित आम जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर भाजपा सक्ती ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाईयों को छू रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में सशक्त व ताकतवर बनकर उभरा है। हम सभी देशवासियों को उम्मीद ही नहीं बल्कि यकीन है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा भारतवर्ष एक बार फिर से विश्वगुरू बनेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता कृष्णा गबेल ने कहा प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने अपने शासनकाल में देश को वैश्विक मंच में ताकतवर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।  पूर्व मंडल अध्यक्ष लेखराम जायसवाल ने कहा हम सभी कार्यकर्तागण  प्रधानमंत्री मोदी जी की 72 वें जन्मदिन के मौके पर उनके शतकीय जीवन की  मंगलकामना करते हुए उम्मीद जताया कि प्रधानमंत्री के रूप में देश आनेवाले समय में विश्व के सिरमौर राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। इस मौके पर प्रेम पटेल मंडल अध्यक्ष भाजपा सक्ती ग्रामीण, लेखराम जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष, उमेश चंद्रा उपाध्यक्ष, खोकसाय साहू उपाध्यक्ष, नटवर सिदार महामंत्री, पहलवान दास महंत महामंत्री, बालेश्वर बैष्णव, कृष्णा  गबेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, योगेन्द्र साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अभिषेक शर्मा युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष सक्ती, वेद प्रकाश देवांगन युवा मोर्चा महामंत्री, आकाश साहू, शशिभूषण मैत्री, मोहन श्रीवास भाजपा पिछड़ा वर्गप्रकोष्ठ अध्यक्ष , हीरा जायसवाल पिछड़ा वर्ग महामंत्री, मनहरण राठौर पिछड़ा वर्ग मंत्री, सत्यनारायण  , अजय बरेठ पिछड़ावर्ग महामंत्री सहित भाजपा ग्रामीण मंडल सक्ती के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहेl