सक्ती
दूरपा मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों घायल
दूरपा मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों घायल
पांच की हालत गंभीर

सक्ती – सक्ती जिले के ग्राम लहंगा से दशकर्म कार्यक्रम से लौट रही सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर ग्राम दुरपा के पास खेत में घुस गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार दर्जनों लोगों को चोटें आई हैं, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यदर्शियों के अनुसार, दूरपा मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर सीधे खेत में जा गिरी। पिकअप में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष सभी वर्ग के लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को 112 सेवा और निजी वाहनों की मदद से जिला चिकित्सालय सक्ती पहुंचाया। 112 सेवा के चालक भुनेश्वर राठौर एवं उमेश सिदार द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बिलासपुर रिफर किया गया।