सक्ती
नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत अपने जन्मदिवस 13 दिसंबर को शामिल होंगे सक्ती में विभिन्न कार्यक्रमों में

स्व. बिसाहू दास महंत उद्यान सक्ती में किया गया है भंडारे का आयोजन
सक्ती । नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ चरण दास महंत का 13 दिसंबर को जन्म दिवस है इसके उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें वे अपनी पत्नी ज्योत्सना महंत सांसद कोरबा लोकसभा एवं अपने सुपुत्र सूरज महन्त के साथ शामिल होंगे। जिसमें दोपहर 11:30 तुरी धाम में आगमन एवं मंदिर दर्शन होगा, उसके पश्चात मां महामाया देवी दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना करेंगे। दोपहर 12:30 बजे स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान हटरी रोड सक्ती में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भंडारे एवं कार्यक्रम में शामिल होंगे।


