सक्ती
सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल
सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल
जिला अस्पताल में भर्ती

सक्ती – बाराद्वार-जैजैपुर मार्ग पर शिवांश पेट्रोल पंप के पास शाम करीब 6 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद 112 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय सक्ती में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की पहचान हीरालाल चंद्रा (ग्राम दुरपा निवासी) के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना अत्यधिक गति और लापरवाही के कारण हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और घायलों का उपचार जारी है।